Search

 
 
 

समय पर नहीं मिला 108 एंबुलेंस, युवती और महिला ने तोड़ा दम समेत जमशेदपुर की तीन खबरें

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : झारखंड सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था लचर साबित हो रही है. एक ओर जहां सरकार गरीबों की मदद के लिए कई योजनाएं शुरू करती है, वहीं इन्हीं योजनाओं में लापरवाही की वजह से लोग दम तोड़ देते हैं. ताजा मामला एमजीएम अस्पताल का है, जहां बीते दिनों 108 एबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने की वजह से एक मरीज की मौत हो गई थी. शिकायत के बावजूद प्रबंधन ने किसी तरह का कदम नहीं उठाया, जिसका खामियाजा एक बार फिर देखने को मिला है. समय पर 108 एंबुलेंस नहीं मिलने पर शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल में इलाजरत युवती और महिला ने दम तोड़ दिया. दरअसल भुइंयाडीह कल्याणनगर निवासी 18 वर्षीय खुशबू भगत ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. स्थिति बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया. एंबुलेंस के लिए परिजनों ने सुबह ही 108 नंबर पर डायल किया. परिजन दोपहर 12 बजे तक 108 नंबर पर डायल करते रहे पर अंत में खुशबू ने दम तोड़ दिया.

पटमदा की महिला की भी हुई मौत

इधर, दूसरा मामला भी एंबुलेंस से ही जुड़ा है. पटमदा निवासी 46 वर्षीय आरती देवी को परिजनों ने गुरुवार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल से रिम्स ले जाने की सलाह दी गई. एंबुलेंस के लिए परिजनों ने 108 नंबर पर डायल किया. पहले तो जवाब मिला कि जल्द ही एंबुलेंस अस्पताल पहुंचेगी पर काफी देर होने पर परिजनों ने फिर से 108 नंबर पर डायल किया पर इस बार फोन उठाने वाले ने बात ही नहीं की. अंत में आरती ने भी दम तोड़ दिया. मामले को लेकर गुस्साए परिजनों ने मामले की शिकायत अस्पताल के अधीक्षक से की है.

अंत्योदय संस्था करेगी 123 मृतकों का पिंडदान और सामूहिक श्राद्धकर्म

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/11-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur : जमशेदपुर की संस्था "अंत्योदय" द्वारा शनिवार को एक साथ 123 मृतकों का पिंडदान और सामूहिक श्राद्धकर्म करेगी. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. संस्था के प्रवीण सेठी ने बताया कि इस मौके पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों के 700 लोगों को भोजन कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि ये 123 वैसे मृतक हैं, जिसका उनकी संस्था द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया है. सेठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्मशान घाट और पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा. ये ऐसे लोग हैं जो अंतिम संस्कार में नि:स्वार्थ अपनी सेवा देते हैं.

लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करती है संस्था

प्रवीण सेठी ने बताया कि उनकी संस्था ऐसे शवों का अंतिम संस्कार करती है, जो लावारिस हो. इसके अलावा ऐसे मृतकों का भी अंतिम संस्कार करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हो. संस्था की शुरुआत से अब तक 123 शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है.

उलीडीह में मटका अड्डे पर छापेमारी, पांच गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर पांच स्थित रौशनी टेंट हाउस के पास चल रहे अवैध मटका अड्डा में शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिरसा रोड निवासी सन्नी गोप, राजू कुंभकार, जवाहरनगर रोड नंबर 4 निवासी रोहित सामद, डिमना रोड साल मैदान निवासी विकास कुमार चौरसिया और बगानशाही रोड नंबर 7 निवासी मो. वजीर शामिल है. पुलिस ने मौके से 18,285 रुपये, जुआ लेखा-जोखा संबंधित दो बोर्ड और मोबाइल फोन जब्त किया है. जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से मटका अड्डा का संचालन किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जी">https://lagatar.in/agreement-reached-in-g-town-club-employees-will-get-maximum-bonus-of-rs-43373/">जी

टाउन क्लब में हुआ समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 43373 रुपये बोनस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही