Search

 
 
 

बोकारो में कोरोना के 16 एक्टिव केस, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

 
Bokaro : कोरोना संक्रमण का खतरा कम जरूर हुआ है लेकिन अभी टला नहीं है. बोकारो कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया था. हालांकि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है. यहां एक्टिव केस की संख्या 16 हो गयी है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बोकारो जिले में अलर्ट जारी कर दिया है. सिविल सर्जन डॉ ए बी प्रसाद रे अनुसार, बोकारो जनरल अस्पताल में फिलहाल कोरोना के 6 मरीज भर्ती हैं. बाकी मरीजों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है. इसमें से अधिकांश मरीज अन्य प्रदेशों से आये हैं, जो बाहर में नौकरी करते थे. (पढ़ें, डीएवी">https://lagatar.in/tips-for-students-preparing-for-neet-and-jee-in-dav-public-school/">डीएवी

पब्लिक स्कूल में एनईईटी और जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिले टिप्स)

जांच केंद्रों में नियमित रूप से हो रही जांच

बोकारो में कोरोना जांच केंद्रों को एक्टिव कर दिया गया है. रेलवे स्टेशन,सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल और टीका केंद्रों पर जांच कीट उपलब्ध है. जहां नियमित रूप से जांच की जा रही है. स्वास्थ्यकर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. सिविल सर्जन डॉ ए बी प्रसाद ने लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की. सेनेटाइजर और मास्क का उपयोग करें. यदि कोरोना के लक्षण नजर आये तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें.
इसे भी पढ़ें : आजमगढ़">https://lagatar.in/azamgarh-mp-nirhua-compares-akhilesh-yadav-with-mughal-rulers-says-samajwadi-party-has-become-a-samaptwadi-party/">आजमगढ़

के सांसद निरहुआ ने अखिलेश यादव की मुगल शासकों से तुलना की, कहा, समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन गयी है 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही