Ranchi: प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. उनके चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. राजधानी रांची स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. प्रदेश कार्यालय में भी उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि भारतीय राष्ट्र जीवन में सुभाष चंद्र बोस एक महानायक थे. जिन्होंने भारत की राजनीति और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी. 1893 में स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक ध्वजा को दिग्विजयी बनाया. वहीं गुलाम भारत में आजादी के ध्वज को सुभाष बाबू ने ऊंचा किया. सुभाष बाबू परंपरा तोड़कर परिवर्तन के महानायक थे.
झारखंड की धरती से सुभाष बाबू का गहरा संबंध
झारखंड की धरती से सुभाष बाबू का गहरा संबंध है. इस धरती से उन्होंने राजनीतिक इतिहास रचा है. कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ परंपरा को तोड़कर उन्होंने रामगढ़ अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़े और जीत भी दर्ज की. जिसे दकियानूसी कांग्रेस पचा नहीं पाई. यह इतिहास में बड़ी राजनीतिक घटना है. आजाद हिंद फौज की स्थापना कर उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी.
इसे भी पढ़ें – मोकामा में गैंगवार : अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच जमकर फायरिंग, बाल बाल बचे पूर्व विधायक
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3