Ranchi : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर झारखंड के नायक धरती आबा को श्रद्धांजलि दी. इसके उपरांत राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के समस्त नाररिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. साथ ही इस कोरोना काल में सभी राज्यवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की है. राज्यपाल ने मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों को भी विशेष बधाई देते व शुभकामनाएं दी और कहा कि नोवेल कोरोना वायरस जैसी समाज के समक्ष में जिस विपरीत परिस्थिति में भी अपने दायित्वों का निरन्तर पालन करते रहे हैं वह सराहनीय है, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त रुप से कोरोना से साथ मिलकर लड़ने की भी अपील की.
इसे भी पढ़ें- भारत मंदी नही बल्कि डिप्रेशन की चपेट में है
हमें अभी बहुत काम करना है – सीएम
मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अभी राज्य में बहुत काम करना है, और आने वाले समय में राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है, श्री सोरेन ने कहा कि राज्य को आगे बढ़ाने के लिए राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को अपना दायित्व निभाना होगा.
पीएम ने ट्वीट कर राज्यवासियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने राज्य के स्वतंत्रता आंदोलन के नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भी नमन किय़ा. पीएम ने ट्वीट करके लिखा कि, भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2020
भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/9trzSfygep
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2020
इसे भी पढ़ें-NDA की अहम बैठक: नीतीश कुमार के सीएम बनने की हो सकती है औपचारिक घोषणा