![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
- रांची जिले को सबसे ज्यादा 2 करोड़ 31 लाख रुपये
Ranchi : झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार अटल मोहल्ला क्लिनिक का संचालन कर रही है, वित्तीय वर्ष 2023-24 में अटल मोहल्ला क्लीनिक के संचालन के लिए 16 करोड़ 51 लाख 60 हजार रुपए का आवंटन किया गया है. अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने राज्य के सभी सिविल सर्जन को आवंटित राशि की जानकारी दी है. सबसे ज्यादा रांची जिले को 2 करोड़ 31 लाख 98 हजार 400 रुपए का आवंटन किया गया है. रांची के शहरी क्षेत्र में कुल 18 अटल मोहल्ला क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है. आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिले के सिविल सर्जन होंगे. वहीं राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव होंगे. संबंधित जिले के कोषागार से राशि की निकासी की जाएगी.
इन जिलों को दी गई इतनी राशि
जिला राशि (रुपये में)
बोकारो 12888000
गोड्डा 1814000
चतरा 3866400
धनबाद 20620800
गिरिडीह 6444000
हजारीबाग 10310400
कोडरमा 5155200
देवघर 9977000
रामगढ़ 5155200
गढ़वा 5155200
पलामू 7732800
रांची 23198400
सिमडेगा 1288800
प सिंहभूम 5155200
दुमका 2721000
गुमला 2577600
पूर्वी सिंहभूम 15419000
जामताड़ा 2577600
लातेहार 2577600
लोहरदगा 2577600
पाकुड़ 2721000
साहिबगंज 3628000
सरायकेला-खरसावां 9021600
खूंटी 2577600
इसे भी पढ़ें – पटना: UCC पर चर्चा को लेकर 3 जुलाई को संसदीय स्थायी समिति की होगी बैठक, सुशील मोदी ने दी जानकारी
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
Leave a Reply