Dhanbad : धनबाद नगर निगम ने गुरुवार की सुबह शहर का अति व्यस्त क्षेत्र डीआरएम चौक से कोर्ट मोड़ होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक अतिक्रमण हटाया. इस दौरान रोड किनारे अवैध रूप से लगी दुकानों को हटाया गया. वहीं, अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया गया. फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों में अफरातफरी की स्थिति रही. कुछ तो स्वयं ही अपना ठेला-खोमचा, बाइक व फोर व्हीलर हटाते देखे गए. अभियान में ट्रैफिक पुलिस व धनबाद सदर थाना की पुलिस ने भी सहयोग किया. ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान रोड किनारे खड़े दोपहिया व चार पहिया वाहनों के मालिकों से जुर्माना भी वसूला. सहायक नगर आयुक्त संतोषनी मुर्मू ने बताया कि नो वेंडिंग जोन में लगी दुकान को हटाया गया.
ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि रोड किनारे खड़े वाहनों से जुर्माना वसूलने के साथ ही कई वाहनों को टोचन कर थाने ले जाया जाया गया. अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में सहायक आयुक्त संतोषनी मुर्मू व ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के अलावा स्थानीय थाना के जवान व नगर निगम के कर्मी शामिल थे.
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी से मिले मुंकेश अंबानी, बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया…
[wpse_comments_template]