Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद शिवराज सिंह चौहान इस समय रांची में हैं. अपने रांची दौरे पर वो लगातार कार्यकर्तओं और नेताओं से मिल रहे हैं. साथ ही उनके साथ भोजन कर रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है. शिवराज सिंह ने लिखा है,
प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज झारखंड के रांची में ओरमांझी मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप मेहता जी के साथ उनके निवास पर पौधा रोपा। प्रकृति की सेवा के इस अभियान में भाजपा के अन्य साथी कार्यकर्ताओं का भी साथ मिला। #OnePlantADay pic.twitter.com/IBJfwQjIty
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 5, 2024
मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला. यहां की गठबंधन की सरकार के कुशासन का अंत करना हमारा संकल्प है. झारखंड अद्भुत प्रदेश है और इसमें जबरदस्त सामर्थ्य है. इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं के बीच आया हूं. भारतीय जनता पार्टी की आत्मा विचार है हमारे एकात्म मानव दर्शन का, तो कार्यकर्ता हमारे प्राण हैं, इसलिए कल भी बूथ अध्यक्ष रिंकू पासवान के यहां मैंने चाय पी, फिर हमारे मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत जी उनके घर मैंने भोजन किया और आज भी मंडल अध्यक्ष दिलीप जी के यहां मैंने नाश्ता किया आनंद आ गया.
आज रांची में हरमू मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रजीत यादव जी के निवास पर @BJP4Jharkhand के प्रदेश अध्यक्ष श्री @yourBabulal जी एवं अन्य साथी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। आत्मीयता और अपनेपन का यह स्वाद सदैव मेरी स्मृतियों में रहेगा। pic.twitter.com/FExLLGTwBc
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 4, 2024
झारखंड का परंपरागत नाश्ता छिलका, धुसका, मडुआ, घुघनी, रागी, चने का सब्जी, यहां का परंपरागत भोजन बहुत स्वादिष्ट है. कार्यकर्ताओं से मिलकर मन आनंद से भर गया और यह नाश्ता करके मैं तृप्त हो गया.
हमारे अद्भुत कार्यकर्ता हैं सहज, सरल परिश्रमी इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर हम यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे. अब तो सबसे बड़ी बात यह है कि, असली चेंज होगा विधानसभा के चुनाव में भ्रष्ट, बेईमान, अराजक सरकार जायेगी और भारतीय जनता पार्टी आयेगी.
इसे