Jamshedpur (Sunil Sharma) : सुन्दरनगर थानान्तर्गत तालसा गांव में बुधवार को ”आसाड़िया़ बोंगा” (आषाढ़ी पूजा) का आयोजन माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के नेतृत्व में किया गया. ग्राम के नायके बाबा हाबीराम मुर्मू ने पूजा संपन्न करवाई. इस दौरान ग्राम के देवी देवताओं सहित इष्ट देवताओं का आह्वान किया गया. उनसे प्रार्थना की गई कि इस वर्ष अच्छी बारिश हो, खेती कार्य में कोई बाधा न आए, खेतों में फसल हरा भरा हो, गांव में सुख शांति आए, रोग आजार गांव में ना आए, गांव के सभी लोग निरोग और स्वस्थ रहे, गांव के सभी बच्चे पढ़ाई लिखाई में अपना अच्छा प्रदर्शन करें, गांव में समृद्धि आए तथा सर्वांगीण विकास हो. पूजा समाप्त होने के बाद गांव के सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूजा अर्चना संपन्न कराने में मुख्य रूप से बड़ा संग्राम मुर्मू, पारानिक सुकमन मुर्मू, जोगमाझी दिनेश मुर्मू, घानी मुर्मू, बिरेश हेम्ब्रम, बारियाड़ टुडू, गुपाद् मुर्मू, दिलीप मुर्मू, गाजी मुर्मू, पेटा लखन हेम्ब्राम, सुना मुर्मू, मेघराय मुर्मू, चन्द्र हेम्ब्राम, गुरबा हेम्ब्राम, सनातन हेम्ब्राम सहित गांव को सभी पुरुष सदस्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेंट्रल मोहर्रम अखाड़ा कमिटी की बैठक में अखाड़ा निकालने पर हुई चर्चा
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/sarla.jpg)
Leave a Reply