![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Latehar : शहर के बाइपास रोड में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में गुरूवार को ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया. यह आयोजन दिवंगत आंगनबाड़ी सेविका तिलोत्तमा कुंवर की स्मृति में किया गया. मौके पर शाखा संचालक अमृता बहन ने ब्रह्मा भोजन की आध्यात्मिक महत्व को बताया. उन्होंने कहा कि अन्न स्वयं ब्रह्म है. समस्त जगत ब्रह्म से उत्पन्न होता है, उसी पर निर्भर रहता है और उसी में विलीन हो जाता है. इसी प्रकार सभी जीव अन्न से उत्पन्न होते हैं, उसी पर निर्भर रहते हैं और उसी में विलीन हो जाते हैं. उन्होंने जीवन व मृत्यु के रहस्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इस संसार में जो जन्म लिया है, उसकी मृत्यु भी निश्चित है. इस जीवन में हमेशा परोपकार व सदमार्ग पर चलना है, तभी इस जीवन की सार्थकता है. प्रजापिता ब्रह्म कुमार इश्वरीय विश्वविद्यालय हमें जीवन को संस्कारयुक्त बनाना सिखाता है. उन्होंने कहा कि हमारे कर्मो के अनुसार ही हमें फल मिलता है. इस आयोजन में श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के संरक्षक व एकल अभियान के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद, सुशीला साहू, सुनीता गुप्ता, भोला प्रसाद, विनोद प्रसाद, ज्योति देवी, रीना देवी, सोनू कुमार, गुलाब भाई व आशा बहन सहित कई लोग शामिल हुए.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
Leave a Reply