Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय टीकर में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के शैक्षणिक सत्र के अष्टम वर्ग के बच्चों के बीच साइकिल वितरण का शुभारंभ किया गया. मौके पर विधायक सविता महतो ने 120 बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया. झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत विधायक सविता महतो द्वारा ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में साइकिल वितरण का शुभारंभ किया गया. शुभारंभ के बाद प्रखंड क्षेत्र के अष्टम वर्ग के उत्तीर्ण सभी विद्यालयों के 1334 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनील जोशी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बद्रीनाथ सिंह मुंडा के उपस्थिति में विधायक के हाथों साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : 40 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद का ऑपरेशन
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/sarla.jpg)
Leave a Reply