Giridih : गिरिडीह के कांग्रेसियों ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया. शहर के बक्सीडीह रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की. जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि खड़गे के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में पार्टी व इंडिया गठबंधन का बेहतर प्रदर्शन रहा. मौके पर राजेश तुरी, सुलेमान अख्तर, माइकल, करण कुमार, नितेश खानी, अशोक राम, बिरजू रवानी, फिरोज अंसारी, सगाफ, दिलीप राणा, मुकेश दास, सुरेश राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : कोलकाता में टीएमसी की रैली, ममता ने कहा, केंद्र की भाजपा नीत सरकार लंबे समय तक नहीं चलेगी…
Leave a Reply