Saurav Singh
Ranchi : झारखंड के 18 जिले में एसपी का औसतन कार्यकाल महज सवा साल का है. बीते चार साल के दौरान झारखंड के 18 जिलों में औसतन तीन से चार आईपीएस का तबादला हुआ. वहीं छह जिले बोकारो, खूंटी, दुमका, सिमडेगा, लातेहार और चाईबासा में पिछले चार साल के दौरान औसतन एक से दो एसपी का तबादला हुआ है. इतने कम समय में एसपी के तबादले से कई तरह के काम पर असर पड़ता है.
एक पद पर काम करने की न्यूनतम अवधि दो साल है तय
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 28 जनवरी 2014 को अखिल भारतीय सेवा नियम में संशोधन करते हुए एक पद पर कम से कम दो साल कार्य करने के लिए न्यूनतम अवधि तय की थी. केवल विशेष परिस्थिति में ही दो साल से कम अवधि में किसी अफसर का तबादला किया जा सकता है, लेकिन इस आदेश को राज्य में दरकिनार किया जा रहा है.
जानें 18 जिले में कब से कब तक कितने एसपी का हुआ तबादला :
- – धनबाद : चार सितंबर 2020 से एक जनवरी 2024 तक चार एसपी का तबादला
- – गढ़वा : 30 अप्रैल 2020 से आठ सितंबर 2023 तक तीन एसपी का तबादला.
- – गुमला : 11 अप्रैल 2020 से 29 फरवरी 2024 तक चार एसपी का तबादला.
- – लोहरदगा : 28 अप्रैल 2020 से 10 सितंबर 2023 तक तीन एसपी का तबादला.
- – रामगढ़ : 14 जुलाई 2022 से 20 जुलाई 2024 तक तीन एसपी का तबादला.
- – सरायकेला : 15 जून 2020 से तीन जुलाई 2024 तक पांच एसपी का तबादला.
- – चतरा : 30 अप्रैल 2020 से 29 फरवरी 2024 तक तीन एसपी का तबादला.
- – गिरिडीह : तीन जुलाई 2020 से 29 अगस्त 2024 तक तीन एसपी का तबादला
- – हजारीबाग : 28 अप्रैल 2020 से एक जनवरी 2024 तक तीन एसपी का तबादला
- – कोडरमा : 28 अप्रैल 2020 से आठ सितंबर 2023 तक तीन एसपी का तबादला
- – पाकुड : 20 अप्रैल 2020 से एक जनवरी 2024 तक तीन एसपी का तबादला
- – रांची : तीन जुलाई 2020 से आठ सितंबर 2023 तक तीन एसपी का तबादला
- – देवघर : 28 अप्रैल 2020 से 18 जून 2024 तक सात एसपी का तबादला.
- – जमशेदपुर : 28 अप्रैल 2020 से आठ सितंबर 2023 तक तीन एसपी का तबादला.
- – गोड्डा : 20 अप्रैल 2020 से 30 अगस्त 2024 तक तीन एसपी का तबादला.
- – जामताड़ा : 12 सितंबर 2020 से 30 अगस्त 2024 तक चार एसपी का तबादला.
- – पलामू : 12 सितंबर 2020 से 27 सात 2023 तक तीन एसपी का तबादला.
- – साहिबगंज : 28 अप्रैल 2020 से 28 अगस्त 2024 तक तीन एसपी का तबादला