Search

 
 
 

आदित्यपुर : एसिया व लघु उद्योग भारती का वृहद रक्तदान शिविर आयोजित

 

Adityapur (Sanjeev Mehta) : एसिया (आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एसिया भवन में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा. जानकारी देते हुए एसिया अध्यक्ष संतोष खेतान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 700 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने शिविर का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सालों भर कामगारों को रक्त की जरूरत पड़ती है साथ ही जमशेदपुर ब्लड बैंक को भी जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना पड़ता है. इसी उद्देश्य से हर वर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता है.

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-late-former-mp-laxman-giluwa-remembered-on-his-death-anniversary/">चक्रधरपुर

: दिवंगत पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा को पुण्यतिथि पर किया गया याद

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही