Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम ने पूरे आदित्यपुर की जलापूर्ति व्यवस्था जिंदल को सौंपने का लिया निर्णय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में जल संकट को दूर करने के लिए नगर निगम ने सम्पूर्ण आदित्यपुर का जलापूर्ति व्यवस्था जिंदल को सौंपने का निर्णय लिया है. पीएचईडी के अधिकारियों संग शनिवार की देर शाम बैठक कर उन्हें 10 दिन में जलापूर्ति व्यवस्था को जिंदल पावर को हैंडओवर करने का दिया आदेश दिया है. इसकी जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि आदित्यपुर में जल संकट को देखते हुए पुरानी जलापूर्ति योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए पीएचईडी आदित्यपुर के साथ एक बैठक की गई है जिसमें कार्यपालक अभियंता जेसन होरो के साथ मैकेनिकल एवं सिविल अभियंता और लाइन मैन को जलापूर्ति व्यवस्था जिंदल पावर की सौंपने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें :शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-stood-by-his-news-replied-to-the-legal-notice-of-mla-amba-prasad/">शुभम

संदेश अपनी खबरों पर कायम, विधायक अंबा प्रसाद की लीगल नोटिस का दिया जवाब
:

जिंदल ने अपर नगर आयुक्त को किया आश्वस्त 

उन्होंने बताया कि आदित्यपुर में वृहद जलापूर्ति योजना का काम कर रही जिंदल पावर को अब आदित्यपुर दो के साथ आदित्यपुर एक के जलापूर्ति को जलापूर्ति करने को कहा गया है. जिसे वह 10 दिन के अंदर हैंड ओवर ले लेगी. इसके लिए सरकार की ऐजेंसी जुडको से समन्वय स्थापित करने का निर्देश उन्होंने पीएचईडी के अभियंताओं को दिया है. वहीं जिंदल पावर के प्रतिनिधि भी अब सम्पूर्ण आदित्यपुर का जलापूर्ति व्यवस्था संभालने को तैयार हैं. जिंदल पावर ने 10 दिन के अंदर सम्पूर्ण आदित्यपुर का जलापूर्ति संभालने और उसका संचालन का हैंड ओवर लेने पर सहमति दे दी है. जिंदल के प्रतिनिधि ने अपर नगर आयुक्त को आश्वस्त किया कि वह क्षमता के साथ आम नागरिकों को समान रूप से जलापूर्ति देने का कार्य करेंगे. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/read-6-special-news-of-ramgarh-together/">रामगढ़

की 6 खास खबरें पढ़ें एक साथ

आम जनों के शिकायतों का समाधान त्वरित करने का दिया निर्देश

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि उन्होंने पीएचईडी के कनीय अभियंता पूरन चंद को निगम के जलापूर्ति शाखा से समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति एवं आम जनों के शिकायतों का समाधान त्वरित करने का निर्देश दिया है. अपर नगर आयुक्त ने निगम क्षेत्र में जल के स्तर में कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी अपार्टमेंट एवं निजी मकानों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करने की अपील की है. जिसके लिए नगर प्रबंधक को सभी लोगों को नोटिस भी निर्गत करने का आदेश दिया है. उन्होंने स्वास्थ्य शाखा के नगर प्रबंधक को आदेश दिया है कि वे आम लोगों में जागरुकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन करें. इसे भी पढ़ें :ऐश्वर्या">https://lagatar.in/abhishek-bachchan-watches-ponniyin-selvan-2-with-aishwarya-rai-and-daughter-aaradhya/">ऐश्वर्या

राय और बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन ने देखी ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही