Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट यूजर शुल्क व ट्रेड लाइसेंस के लिए शुरू किया सर्वे

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम द्वारा क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम सॉलिड वेस्ट यूजर शुल्क व अन्य शुल्क कलेक्शन करने के लिए अभियान चलाया गया. यहां कार्यरत एजेंसी नेटविंड सॉफ्टलैब्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नगर निगम के सभी वार्डों में सर्वे का काम शुरू किया गया है. इसमें मुख्य रूप से हॉस्टल, अस्पताल , रेस्टोरेंट, मार्केट कॉम्प्लेक्स आदि का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है, जिनसे सॉलिड वेस्ट यूजर चार्जेज की वसूली की जानी है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-peace-committee-meeting-held-in-sadar-police-station-regarding-muharram/">सरायकेला

: मुहर्रम को लेकर सदर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

नोटिस जारी करने का अपर आयुक्त ने दिया आदेश

साथ ही नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस का निरीक्षण भी शुक्रवार को गम्हरिया बाजार में चलाया गया. हालांकि इस दौरान सर्वे में बाजार के 164 दुकानों में किए गए 70 दुकान बंद पाए गए व 8 दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया है. इस पर अपर नगर आयुक्त ने बंद पड़े दुकानदारों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया है. वहीं, जिन दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है या नवीनीकरण नहीं कराया है उसे भी नोटिस जारी करने का आदेश जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-peace-committee-meeting-held-in-chowka-and-nimdih-police-station-regarding-muharram/">चांडिल

: मुहर्रम को लेकर चौका व नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही