Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 25 शौचालय का जीर्णोद्धार कर सुलभ इंटरनेशनल को संचालन के लिये सौंपेगा नगर निगम

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  नगर निगम ने जर्जरावस्था में पड़े विभिन्न वार्डों के 25 शौचालय का जीर्णोद्धार कर सुलभ शौचालय को सौंपने की रणनीति बनाई है. इस संबंध में अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि शौचालयों का सर्वे कर व इसका प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति भी ले ली गई है. अब इसे प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा गया है. साथ ही सारे शौचालयों में पानी की व्यवस्था, भवनों का जीर्णोद्धार व इसका रंग-रोगन कर सफल संचालन के लिए सुलभ इंटरनेशनल को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सर्वे में पाया गया है कि शौचालय के दरवाजे नहीं है, पैन क्षतिग्रस्त हैं, पानी की व्यवस्था के लिए कराए गए बोरिंग धंस चुके हैं, वायरिंग उखाड़ लिए गए हैं. इस वजह से वर्षों से इन शौचालयों का व्यवहार नहीं किया जा रहा है. अब इसे दुरुस्त कर सुलभ इंटरनेशनल को सौंपा जाएगा और खुले में शौच करने की प्रवृत्ति को सख्ती से रोका जाएगा. [caption id="attachment_298805" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/girija-shankar-prasad-nagar-nigam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a5%8b-%e0%a4%9a/">जमशेदपुर:

टेल्को से सूमो चोरी में पांच गिरफ्तार, गुंजन हत्या-अपहरण में भी गया है जेल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही