Search

 
 
 

आदित्यपुर : खरकई व सुवर्णरेखा नदी के पानी की शुद्धता पिछले वर्ष से बेहतर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : खरकई-सुवर्णरेखा का जल वर्तमान समय में जलीय जीव के रहने और इंसान के नहाने धोने के लिए योग्य साबित हुए हैं. प्रदूषण नियंत्रण पर्षद क्षेत्रीय कार्यालय आदित्यपुर द्वारा केंद्रीय कार्यालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भेजे गए मंथली रिपोर्ट में मई माह में लिए गए जल के सैंपल जांच में इसका खुलासा किया है. जानकारी देते हुए प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मई माह के लिए गए सैंपल में डिजॉल्व ऑक्सीजन लेवल सुवर्णरेखा का (मानगो पुल के नीचे) जहां 8.6 आया है वहीं खरकई का (राधा स्वामी सत्संग भवन के नीचे) डिजॉल्व ऑक्सीजन लेवल 8.2 आया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-youth-injured-due-to-bike-skit-on-nh-49/">बहरागोड़ा

: एनएच 49 पर बाइक स्किट होने से युवक घायल
वहीं डिजॉल्व ऑक्सीजन लेवल चांडिल डैम का 8.8 और डिमना लेक का 9.2 है. क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बताया कि किसी भी जल स्रोत के लिए डिजॉल्व ऑक्सीजन लेवल पांच से अधिक जलीय जीवों और नहाने धोने के लिए बेहतर होता है. जबकि पीने योग्य पानी के लिए यह केवल नौ से अधिक स्टैंडर्ड माना जाता है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2022 में यही औसत लेवल सुवर्णरेखा और खरकई के पांच से कम थे जबकि चांडिल और डिमना लेक का आठ से ज्यादा था. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-youth-injured-due-to-bike-skit-on-nh-49/">बहरागोड़ा

: एनएच 49 पर बाइक स्किट होने से युवक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही