Adityapur (Sanjeev Mehta) : विहंगम योग का शताब्दी समारोह देश भर में मनाया जा रहा है. इसको लेकर जमशेदपुर में टैगोर एकेडमी के रविन्द्र भवन ऑडोटोरियम में 16 सितंबर को संध्या 6 बजे से संगीतमय स्वर्वेद कथा का आयोजन किया जा रहा है. इसमें शहर के संभ्रांत सदस्य एवं अतिथि मौजूद रहेंगे. इस कथा में संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज आएंगे. वे इन दिनों शताब्दी समारोह को लेकर देश भर की यात्रा पर हैं. इस शताब्दी वर्ष समारोह का मुख्य आयोजन 6 और 7 दिसंबर को स्वर्वेद महामंदिर धाम उमराहां वाराणसी में 25000 कुंडीय महायज्ञ के साथ संपन्न होगा. इस बात की जानकारी प्रेसवार्ता में झारखंड के प्रमुख परामर्शक नगीना सिंह, कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर नीरज मिश्रा, संयोजक बिजेन्दर उपाध्याय, राम विनोद गुप्ता, महावीर विद्यार्थी और शंभू पंडित ने संयुक्त रूप से दी.
इसे भी पढ़ें : Kiriburu : किरीबुरु के गाड़ा हाटिंग में झोपड़ी पर विशाल पेड़ गिरा, क्षतिग्रस्त
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी सक्रिय रूप से लगे हैं. इसमें कन्हैया लाल अग्रवाल, डीपी शुक्ला, कुबेर शर्मा, सुशील शर्मा, बसंत महतो, उमेश यादव, शंभू पंडित, अवधेश कुमार, रंजीत गुप्ता, मंजू माहेश्वरी, मनमोहन महतो, रमेश शर्मा, कृष्ण शर्मा आदि लगे हैं. प्रेसवार्ता में बताया कि संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज 13 सितंबर से 20 सितंबर तक शताब्दी समारोह को लेकर झारखंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और धनबाद में परीदर्शन एवं दिव्यवाणी प्रस्तुत कर अनुयायियों से मिलेंगे.
[wpse_comments_template]