Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CMPDI में कोल इंडिया स्थापना दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह

Ranchi: सीएमपीडीआई द्वारा कोल इंडिया स्थापना दिवस समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को मनाया गया. इस समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ शरद सिंह नेगी (आईएफएस) चेयरमैन, ईएसी एवं पूर्व महानिदेशक, एमओईएफसीसी अपने सम्बोधन में देश की ऊर्जा सुरक्षा एवं जरूरतों को सुनिश्चित करने के लिए सीएमपीडीआई की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि सीएमपीडीआई को माइन प्लानिंग एवं डिजाइन रिपोर्ट तैयार करते समय पर्यावरण मुद्दों एवं दृष्टिकोण को ध्यान में रखना चाहिए ताकि परियोजना धरातल पर जल्द साकार रूप लेगी. इस अवसर पर कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद ने सीएमपीडीआई की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कोल इंडिया और सीएमपीडीआई की उपलब्धियों को इंगित किया. उन्होंने कहा कि सीएमपीडीआई को अनुसंधान एवं विकास खर्च ज्यादा से ज्यादा करनी चाहिए और महत्वपूर्ण खनिजों, सौर क्षेत्र, भूमिगत कोयला गैसीकरण और सतह कोयला गैसीकरण क्षेत्र में खोज करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सीएमपीडीआई, कोल इंडिया की रीढ़ तो है ही इसके अतिरिक्त निजी क्षेत्र भी इसकी विशेषज्ञता के लिए सीएमपीडीआई की ओर देख रहा है. इस अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सीएमपीडीआई की प्रमुख उपलब्धियों में विशेष रूप से सीएमपीडीआई में नेशनल सेंटर फाॅर कोल एंड इनर्जी रिसर्च (NaCCER-नासेर) फेज-1 की स्थापना तथा इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2024 में 5जी उपयोग के मामलों पर प्रकाश डाला. समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं कोल इंडिया गान से हुआ. इस समारोह में सीएमपीडीआई के कर्मियों एवं क्षेत्रीय संस्थानों को उनके कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया. सर्वोत्तम क्षेत्रीय संस्थान का पुरस्कार सिंगरौली स्थित क्षेत्रीय संस्थान-6, सिंगरौली को प्राप्त हुआ. अधिकतम उत्पादकता वाले सर्वोत्तम हाइड्रोस्टैटिक ड्रिलिंग कैम्प के श्रेणी में प्रथम-सिंगरौली कैम्प, क्षेत्रीय संस्थान-6, सिंगरौली जबकि द्वितीय-राजनगर कैम्प, क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर तथा सर्वोत्तम मेकनिकल ड्रिलिंग कैम्प के श्रेणी में प्रथम-गोपालपुर कैम्प, क्षेत्रीय संस्थान-7, भुवनेश्वर जबकि द्वितीय-बरकाकाना कैम्प, क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची को पुरस्कृत किया गया. सर्वोत्तम हाइड्रोस्टैटिक ड्रिल क्रिउ के लिए क्षेत्रीय संस्थान-6 के सिंगरौली कैम्प के ड्रिल सं0-सीएमकेआर-डब्ल्यूए 3सी-15 जबकि तथा सर्वोत्तम मेकनिकल ड्रिल के लिए क्षेत्रीय संस्थान-7 के गोपालपुर कैम्प के ड्रिल/रिग सं0-सीएमआरडी-100-03 के क्रिउ को अधिकतम उत्पादकता के लिए सम्मानित किया गया. बेहतरीन रिपोर्ट बनाने की श्रेणी में ओपेनकास्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के जीवाईपी रेड्डी जबकि भूमिगत प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के एस जयाकुमार, इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मुख्यालय-रांची के सुशोभन कुंडु, सुजीब चटर्जी, फराह नवाज, नवीन कुमार एवं डी उदय कुमार, जियोलॉजिकल रिपोर्ट के लिए क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल के त्रिसित घोष, अपूर्वा दास, सुभाब्रता बेरा, सौरभ गांगुली एवं नोनीहाल पी घटोवार, ड्रिलिंग एवं जीआर के अलावा जियोफिजिकल एंड हाइड्रोजियोलाॅजी सहित गवेषण सेवाओं के लिए क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर की टीम को सम्मानित किया गया. पर्यावरणीय सेवाओं के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के श्रीलक्ष्मीदीप एवं अमुल पटवाल, बाह्य परामर्शी सेवाओं के लिए मुख्यालय-रांची के प्रथम-ओपेनकास्ट डिविजन एवं द्वितीय-जियोमेटिक्स डिविजन सम्मानित किया गया. ब्लास्टिंग सहित सभी प्रयोगशाला संबंधी सेवाओं के अंतर्गत बेहतरीन लैब का पुरस्कार क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के पर्यावरण लैब को प्रदान किया गया. वित्तीय सेवाओं के लिए पीके सोमानी, खेल क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सतीश कुमार, दीपांकर कुवर एवं सोनु पाण्डेय को पुरस्कृत किया गया. ईआईए, ईएमपी और प्रयोगशाला सेवा के अलावा अन्य पर्यावरणिक सेवाओं के क्षेत्र में क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर, जियोमेटिक्स सेवाओं के लिए क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली की जियोमेटिक्स टीम, विशिष्ट उपलब्धि अवार्ड मुख्यालय-रांची के सिविल विभाग, सोशल मीडिया में पोस्ट करने के लिए इनपुट उपलब्ध कराने हेतु क्षेत्रीय संस्थाान-7-भुवनेश्वर एवं मुख्यालय रांची के कार्मिक एवं प्रशासन विभाग तथा आई-गाॅट ट्रेनिंग दिलाने हेतु आरडीएंडटी सचिवालय तथा क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर को पुरस्कृत किया गया. युवा अधिकारी वर्ग में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पाॅलमी बक्शी, अवनीश कुमार, सुनील कुमार भावरिया एवं सचिन माल्पा तथा गैर अधिकारी वर्ग में समर्पित सेवा प्रदान करने के लिए अनंता चंद, मनोज कुमार मंडल, पन्ना लाल कश्यप, सुभ्राजीत तालापात्रा, पी सिम्हाचलम एवं अनीश थाॅमस को पुरस्कृत किया गया. इनोवेशन अवार्ड श्रेणी में में बेहतर कार्य करने हेतु डाॅ तारिक सज्जाद, धीरज कुमार एवं जे तिवारी की टीम तथा डाॅ थिनेश कुमार एस वहीं स्पेशल एचीवमेंट अवार्ड- टीम-1 के डॉ तारिक सज्जाद, कुणाल दास, आरके सिंह, एमके माजी, जे तिवारी, सुनील कुमार, राहुल कुमार, टीम-2 के डाॅ तारिक सज्जाद, श्री जे तिवारी, दीपक कुमार, सुमन रस्तोगी, एसबी तिवारी, विक्रांत त्रिवेदी, राहुल कुमार एवं अबरिस चैबे, टीम-3 में मोहित रस्तोगी, राकेश रंजन एवं रोहित सिंह, टीम-4 में राकेश कुमार प्रधान, अभिषेक कुमार, राज कुमार मीणा एवं के नवीन, टीम-5 में आरके अमर एवं विक्रांत गुप्ता तथा व्यक्तिगत श्रेणी में अभिषेक कुमार सिंह, आलोक झा एवं विकास कुमार रजक को प्रदान किया गया. कर्मयोगी में पाठ्यक्रमों की अधिकतम संख्या सम्पन्न करने हेतु अभिषेक कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं बी सुधीर तथा सिस्टम सुधार में उत्कृष्ट योगदान के लिए विवेक कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया. लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड के श्रेणी में अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने हेतु अटल बिहारी, केए पांडीयन, अमर कांत मिश्रा, संजीव कुमार, डाॅ तारिक सज्जाद, आरसी दत्ता, राकेश रंजन, टीके दास, डाॅ विनीता अरोड़ा, भवानी प्रसाद मिश्रा, देबाशीष कुमार राय, सुजीब चटर्जी, सुशोभन कुंडु, आरके अमर एवं कुमार शशि भूषण को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेन्दु कुमार सिंह, महिपाल सिंह, मुख्य अभियंता (टीपीपीडी)-सह-सेंट्रल इलेक्ट्रिीसिटी अथाॅरिटी के सदस्य प्रतिनिधि, सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक, मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा, वरीय सलाहकार (माइनिंग) एके राणा, कोयला उद्योग से सेवानिवृत्त सीएमडी एवं निदेशकगण तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-received-dominicas-highest-honor-said-this-honor-is-dedicated-to-140-crore-indians/">पीएम

मोदी को मिला डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान, बोले, यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही