Search

 
 
 

बहरागोड़ा : 2.98 करोड़ से बना मॉडल स्कूल भवन खंडहर में तब्दील

 
Baharagora : प्रखंड में पांच साल पूर्व शिक्षा विभाग के तहत 2.98 करोड़ की लागत से निर्मित मॉडल स्कूल भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है. वर्ष 2012 में स्थापित मॉडल स्कूल उधार के जर्जर भवन में चल रहा है. जिसमें कमरों का अभाव है. वर्ष 2015-16 में स्वीकृत मॉडल विद्यालय भवन का निर्माण 2017 में ही पूर्ण हो गया था. लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें विद्यालय का संचालन नहीं हो सका. वहीं, विशाल विद्यालय भवन रख-रखाव के अभाव में जर्जर होकर खंडहर होने की ओर अग्रसर है. विद्यालय भवन झाड़ियों से घिरा पड़ा है. देखभाल करने वाला कोई नहीं है. [caption id="attachment_427356" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/model-school1.jpeg"

alt="" width="600" height="252" /> हिंदी मध्य विद्यालय का जर्जर भवन, जिसमें संचालित है मॉडल स्कूल.[/caption] इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-stalled-freight-transportation-from-tslpl-mine/">किरीबुरू

: ग्रामीणों ने टीएसएलपीएल खदान से माल ढुलाई का कार्य किया ठप

विद्यालय में 11 की जगह सिर्फ पांच ही शिक्षक

फिलहाल मॉडल स्कूल प्रखंड मुख्यालय हिंदी मध्य विद्यालय के एक जर्जर भवन में संचालित है. वर्षों पूर्व बने इस भवन की छत से प्लास्टर टूट कर गिरता है और छत के रड दिखाई पड़ रहे हैं. इस विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक 100 विद्यार्थी नामांकित हैं और नामांकन की प्रक्रिया जारी है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जलघर पात्र ने बताया कि कमरों के अभाव में एक ही कमरे में तीन- तीन कक्षाएं चलती हैं. ऐसे में पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वहीं, विद्यालय में 11 शिक्षकों की जगह सिर्फ पांच ही शिक्षक हैं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-security-guards-caught-three-thieves-running-away-after-stealing-scrap-from-modern-power-company/">आदित्यपुर

: आधुनिक पावर कंपनी से स्क्रैप चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही