Search

 
 
 

बेरमो : कलश यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए विधायक

 
Bermo : गोमिया मोड स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई. तीन दिवसीय श्री श्री वार्षिक माघी काली पूजा के कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं के साथ गोमिया के विधायक डॉ.लंबोदर महतो भी शामिल हुए. जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज, प्रदीप रवानी, प्रभु स्वर्णकार, बबली स्वर्णकार, ललित यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी कलश यात्रा में हिस्सा लिया. ध्वजारोहण के बाद गाजे बाजे के साथ मंदिर से निकली कलश यात्रा गोमिया मोड, मोती चौक, गोमिया बस्ती होते हुए भगत अहरा तालाब पहुंची. जहां आचार्य संजय पांडेय ने विधिवत् मंत्रोच्चारण कर वरुण कलश में जल भराया. तत्पश्चात कोठीटांड़, मेन रोड होते हुए कलश यात्रा पुनः मंदिर पहुंची. जहां विधिवत कलश स्थापन कर मां का पूजन प्रारम्भ हुआ. कलश यात्रा में शामिल गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया काली मंदिर में हर वर्ष पूरी निष्ठा और भक्ति भाव से काली माता की पूजा अर्चना की जाती है. आयोजन से सारा वातावरण भक्तिमय और शुद्ध हो जाता है. मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक को माला पहनाकर व चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया. यह">https://lagatar.in/bokaro-rehearsal-for-74th-republic-day-parade-begins/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 74 वें गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही