भाजपा के युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री
Bokaro : भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को बोकारो पहुंचे. उन्होंने यहां सेक्टर वन हंस मंडप में भाजपा युवा संवाद काययक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तश्वीर पर माल्यार्पण से की. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आकूत खनिज संपदा है. यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण प्रदेश में एक भी नया उद्योग नहीं लग पाया. सरकार लूट में व्यस्त है और बेरोजगार युवा राज्य से पलायन कर रहे हैं. यहां मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. जबकि झारखंड के पड़ोसी राज्यों में कई उद्योग स्थापित होने से उनका तेजी से विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर युवा संवाद कार्यक्रम के ज़रिए विकसित झारखंड बनाने की दिशा में भाजपा का सकारात्मक प्रयास है. इसके लिए राज्य में डबल इंजन वाली स्थिर सरकार ज़रूरी है.
यह भी पढ़ें : साहिबगंज : पिकअप वैन ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 लोग घायल
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/sarla.jpg)
Leave a Reply