Search

 
 
 

धनबाद कोर्ट में कांग्रेस नेता चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय के खिलाफ मुकदमा खारिज

 
Dhanbad : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, सलमान खुर्शीद व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-supplier-fined-32-lakhs-in-gst-evasion-case/">(Dhanbad)

कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. एमपी एमएलए से संबंधित मुकदमों की सुनवाई के लिए गठित धनबाद की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने तीनों नेताओं के विरुद्ध दायर मुकदमे को 22 अगस्त को खारिज कर दिया. झरिया निवासी अधिवक्ता शिवपुकार सिंह ने तीनों नेताओं पर धार्मिक विद्वेष फैलाने, लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दो संप्रदायों के बीच तनात जैसी स्थिति उत्पन्न कराने का आरोप लगाते हुए 16 नवंबर 2021 को धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दायर किया था.

सलमान खुर्शीद की लिखी किताब पर उठाया था सवाल

अदालत में दायर शिकायतवाद के मुताबिक, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की लिखी किताब "सनराइज ओवर अयोध्या" का विमोचन 11 नवंबर 2021 को पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह ने किया था. अधिवक्ता शिवपुकार सिंह ने आरोप लगाया था कि लेखक ने किताब के अध्याय," सेफ्रॉन स्काई" के पेज नंबर 113 में सामाजिक विद्वेष फैलाने, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दो संप्रदायों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न कराने के लिए एक साजिश के तहत अनर्गल बातें लिखी है. इसमें साधु-संतों, सनातन धर्म व हिंदुत्व पर कटाक्ष किया गया है. किताब में आईएसआईएस और बोकोहराम जैसे इस्लामी जेहादी संगठनों को आगे बढ़ाने जैसी बातें लिखी हैं. आरोप लगाया कि खुर्शीद की किताब के बाजार में आने के बाद पूरे देश में दो संप्रदायों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-the-jharia-and-jorapokhar-police-stations-of-the-british-era-listening-in-a-dilapidated-state/">

धनबाद:  अंग्रेजों के जमाने का झरिया व जोरापोखर थाना, जर्जर अवस्था में सुना रहा फसाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही