Search

 
 
 

चाईबासा : गंदे पानी की सप्लाई होने से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी हल नहीं

 
Chaibasa : गर्मी के बाद अब बारीश का मौसम शुरु होते ही चाईबासा में पेयजल का संकट उभरकर सामने आ गया है. पूरे ईलाके में नल से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोग परेशान है. अब तो लोग पानी पीने से भी डरने लगे हैं. नल से बेहद ही प्रदुषित पानी की सप्लाई हो रही है. विभाग को लगातार शिकायत करने के बावजूद भी अब तक पानी सप्लाई में सुधार नहीं हो पाया है. चाईबासा के अधिकतर मोहल्लों में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-leader-anamika-sarkar-announced-a-sit-in-at-adityapur-police-station-on-july-4/">आदित्यपुर

: कांग्रेसी नेत्री अनामिका सरकार ने की चार जुलाई को आदित्यपुर थाना पर धरना देने की घोषणा

चापाकल के पानी का लोग कर रहे उपयोग

अब लोग मजबूरन चापाकल के पानी का उपयोग अपनी दिनचर्या के कामों में कर रहे हैं. जिन लोगों के घरों में बोरिंग है उन्हें तो पानी की दिक्कत नहीं हो रही परंतु जिन घरों में बोरिंग की सुविधा नहीं है उन्हें शुद्ध पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि चाईबासा के अधिकतर घरों में रोजाना सुबह-शाम पानी की सप्लाई की जाती है. इसके लिए अलग से शुल्क निर्धारित की गई है. लेकिन अब बरसात के मौसम में लोगों को पीने के लिए गंदा पानी मिलने से बिमारी फैलने का डर सताने लगा है. लोगों ने इसकी शिकायत संबधित विभाग से की लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकल सका है. लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से चाईबासा के अधिकतर वार्ड में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. लोगों का आरोप है कि बारीश शुरु होते ही पानी के पाईपों में नालों का गंदा पानी घुस जाने से ऐसी स्थिती उत्पन्न हो गई है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही