![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर शहर के वन विश्रामागार प्रांगण में गुरुवार को वन आजसू पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने की. इस दौरान जिलाध्यक्ष राम लाल मुंडा ने कहा कि जल्द ही चूल्हा प्रमुखों का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं. साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन में जोड़ने का काम किया जाए. इस दौरान जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कहा कि आजसू पार्टी द्वारा 100 दिन का रोड मैप तैयार किया गया है. इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के 350 गांव में चूल्हा प्रमुखों का गठन करना है. प्रत्येक गांव में 25 चूल्हा प्रमुखों का गठन किया जाएगा. एक चूल्हा प्रमुख गांव में 10 घरों को गोद लेंगे. बैठक में केंद्रीय सदस्य अजय महतो, प्रवक्ता मनोज सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शुभम महतो, चंद्रदीप प्रधान, यशवंत महतो, सूरज महतो, सनातन प्रधान, अभिमन्यु महतो, भगवान गोप, परशुराम प्रधान, चंद्रदीप प्रधान, मंगल सिंह मुंडा, शैलेंद्र जामुदा, रामदेव तांती, मंगल सिंह तांती, शेखर बोदरा, कैलाश नायक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : ब्रह्माकुमारिज पाठशाला ने रैली निकाल नशा से दूर रहने का दिया संदेश
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
Leave a Reply