Search

 
 
 

चक्रधरपुर : प्रखंड एथलेटिक्स संघ ने पदक विजेता हीरामुनि दिग्गी को किया सम्मानित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हेल्थ संस्थान के सहयोग से खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं. राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चक्रधरपुर की हीरामुनि दिग्गी ने गोल्ड व कांस्य पदक हासिल किया है. चक्रधरपुर की हेल्थ संस्थान ने हीरामुनि दिग्गी को गोद लेकर जिस तरह से सहयोग कर रहा है वह समाज के लिए प्रेरणा है. यह बातें मंगलवार को चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज में आयोजित एथलेटिक्स खिलाड़ी हीरामुनी दिग्गी के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पश्चिम सिंहभूम के ओलम्पिक संघ के सचिव अजय कुमार नायक ने कही. इस दौरान हीरामुनी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. संघ के सचिव नायक ने कहा कि उक्त संस्थान के संस्थापक गौरी शंकर महतो ने जिस तरह से एक गरीब बच्ची का सहारा बनकर हर मुकाम पर साथ खड़ा रहे हैं, यह समाज के लिए प्रेरणा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-break-the-silence-and-stay-healthy-campaign-will-run-till-june-12/">आदित्यपुर

: 12 जून तक चलेगा “चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो” अभियान

खेल में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बढ़ रही है आगे

उन्होंने राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिला के एथलीटों के बेहतरीन प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया. मौके पर जन रक्षा संघर्ष समिति के संयोजक पंडित महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से महिला जिस तरह आगे बढ़कर खेल के क्षेत्र में परचम लहरा रही है ये काबिले तरीफ है. मौके पर हेल्थ संस्थान के सचिव सह समाजसेवी गौरीशंकर महतो ने कहा कि हीरामुनि दिग्गी के साथ हमेशा हेल्थ संस्थान खड़ा है. अंतरराष्ट्रीय खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन कर मेडल हासिल करें यही हमारी इच्छा है. इस दौरान मुख्य रूप से संयुक्त सचिव कश्मीर कांडेयांग, उपाध्यक्ष दया सागर केराई, सह सचिव हेमंत कुमार समाड के अलावा काफी संख्या में सूर्या नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही