Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े परिजन, युवक की बिगड़ी हालत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत के बुरुसाई टोला में बुधवार की रात एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया. इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है की युवक अपने घर के पास खड़ा था, इसी दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया. इससे वह बेहोश होने लगा. इसके बाद युवक के परिजन झाड़-फूंक से युवक की तबीयत ठीक करने की कोशिश करने लगे. लेकिन जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो इसकी सूचना गांव के सेवानिवृत आर्मी जवान सह समाजसेवी दयासागर केराई को दी गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-instructors-of-fitter-trade-got-certificate-in-skill-development-training-center/">आदित्यपुर

: कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में फीटर ट्रेड के अनुदेशकों को मिला सर्टिफिकेट

इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार

सूचना मिलते ही दयासागर केराई बुरुसाई टोला पहुंचकर अपने मोटरसाइकिल पर युवक को अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां युवक का इलाज प्रारंभ किया गया. अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर ने कहा कि युवक को सही समय पर अस्पताल लाया गया अन्यथा देर होने पर मामला बिगड़ सकता था. वहीं, समाजसेवी दयासागर केराई ने कहा कि अगर किसी को भी सांप काटता है तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें. बल्कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराएं, ताकि सही समय पर किसी की जान बचाई जा सके. इधर इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-will-make-arrangements-for-better-cleaning-and-fogging-in-durga-puja/">आदित्यपुर

: दुर्गा पूजा में बेहतर सफाई व फॉगिंग की व्यवस्था करेगी नगर निगम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही