Search

 
 
 

चाकुलिया : वज्रपात से पेड़ के नीचे बंधी छह बकरियों की मौत

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के गौड़शाही गांव में मंगलवार की शाम को हुए वज्रपात से गांव के सुकलाल बास्के की छह बकरियों की मौत हो गई. सुकलाल सोरेन ने बताया कि शाम में सभी बकरियों को घर के बाहर एक पेड़ के नीचे बांध कर रखा था. शाम को आसमान में काले बादल घिर आए और बारिश होने लगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-cancellation-of-garbage-plant-in-gram-sabha-held-in-khairbani/">जमशेदपुर

: खैरबनी में आयोजित ग्रामसभा में कचरा प्लांट को रद्द करने की मांग
इसी दौरान पेड़ पर अचानक बज्रपात हुआ और सभी बकरियों की मौत हो गई. सुकलाल बास्के ने बताया कि बकरियों के मर जाने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है. विदित हो कि अब बारिश के दौरान बिजली कड़कने और वज्रपात होने का सिलसिला शुरू हो गया है. जब भी बारिश होती है तब आसमान में बिजली कड़कती है और वज्रपात होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही