![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Chandil (Dilip Kumar) : राजधानी रांची में आयोजित भाजपा के विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई शामिल हुए. शनिवार को सरायकेला-खरसावां के जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता रांची रवाना हुए. चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह और कुकड़ू से भाजपा नेता व कार्यकर्ता वाहनों के काफिले के साथ रांची रवाना हुए. रांची रवाना होने के अवसर पर मधुसुदन गोराई ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है. केंद्र सरकार के विकासोन्नमुखी कार्यक्रमों को झारखंड में भी लागू करने के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने की जरूरत है. विस्तृत कार्यसमिति की बैठक को केंद्रीय गूह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया. राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है.
इसे भी पढ़ें : Chandil : नेहरू कप प्रतियोगिता में कुदा बना उप विजेता
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-011.jpg)
Leave a Reply