Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के उगडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर ग्राम सभा की बैठक हुई. मौके पर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में श्रीराम सनातन समिति के अध्यक्ष आकाश महतो उपस्थित थे. दुर्गा पूजा समिति, उगडीह का पुनर्गठन किया गया. कमेटी में सर्वसम्मति से सरंक्षक के रूप में राकेश वर्मा व आकाश महतो को चुना गया.
इसे भी पढ़ें : Adityapur : राजद 22 सीटों पर करेगा दावेदारी – संजय सिंह यादव
कमेटी में अध्यक्ष कार्तिक सिंह, उपाध्यक्ष नवीन महंती, विद्याधर गोप, महासचिव अक्षय महतो, सचिव रोहित सिंह सरदार, सह सचिव अभिषेक राम उर्फ जयसूर्या, महामंत्री अनुपम बनर्जी, मंत्री ईश्वर सिंह, सोनू कुमार राम, कोषाध्यक्ष कुमार नीलेश, मीडिया प्रभारी आदित्य बनर्जी, सोशल मीडिया प्रभारी शशि मिश्रा, कार्यसमिति सदस्य नंदलाल दंडपात, मकर ध्वज महतो, रोहित तिवारी, मंतोष गोप, अमन महतो, सोरेन गोप, विशेश्वर सिंह सरदार, द्वारिका सिंह सरदार, बीरबल सिंह, समिर मोदक, छोटू मोदक साथ ही अभिभावक मंडली में धनंजय प्रसाद सिंह, जगदेव राम, अजय प्रधान, निरंजन बनर्जी को चुना गया.
इसे भी पढ़ें : Ghatshila : कुड़मी संस्कृति विकास समिति के शिविर में 128 यूनिट रक्त संग्रह
[wpse_comments_template]