Search

 
 
 

चंदवा : रांची पहुंच झामुमो नेताओं ने कार्डिनल को दी श्रद्धांजलि

 
Chandwa : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य दीपू कुमार सिन्हा एवं 20 सूत्री सदस्य तथा जेएमएम लातेहार जिला के वरिष्ठ नेता शशिभूषण तिवारी ने रांची के संत मेरी कैथेड्रल पहुंच कर कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर के दर्शन किए एवं पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने के बाद नेताओं ने कहा कि झारखंड के गुमला जिले के छोटे से गांव से निकलकर मसीही अध्यात्म के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी पहचान स्थापित कर झारखंड को गौरव प्रदान करने वाले कार्डिनल ने प्रभु की राह पर चलते हुए जिस प्रकार गरीब, असहाय तथा दीन-दुखियों की सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है. उनके निधन से सेवा के एक युग का अंत हो गया, जिसकी भरपाई करना कठिन है. जिस तरह हमारे संस्थापक नेता और झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने राजनीतिक क्षेत्र में गरीबों, दुखियों की सेवा करते हुए उनके हक-अधिकार के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया. इसी तरह कार्डिनल ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में झारखंड के लोगों के दुख-दर्द को दूर करने तथा जीवन का सच्चा और अच्छा मार्ग दिखाने के लिए अपना अप्रतिम योगदान दिया है. इसे भी पढ़ें : हिटमैट">https://lagatar.in/afghanistan-defeated-by-hitmats-hit-india-won-the-match-in-just-35-overs/">हिटमैट

के ‘हिट’ से अफगानिस्तान चित, भारत ने 35 ओवर में ही जीता मैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही