Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद रांची लौट आये. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि यात्रा की जानकारी, यात्रा की खबर, यात्रा लाइव आप सबों ने देखा. उन्होंने कहा कि यह संघीय व्यवस्था का ढ़ांचा है. केंद्र की सरकार वो(मोदी) चला रहे हैं.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने संबोधित किया। pic.twitter.com/OBN5VkkJVh
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) July 16, 2024
हम उनका सम्मान करें और वो राज्यों का सम्मान करें
, राज्य की सरकार हम चला रहे हैं. हम उनका सम्मान करें और वो राज्यों का सम्मान करें. मालूम हो कि हेमंत सोरेन अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले. इसके अतिरिक्त वे पत्नी संग बनारस गये जहां उन्होंने काशी में पूजा-अर्चना की.
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/neta.jpg)
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/sarla.jpg)
Leave a Reply