![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-021.jpg)
Saurav Singh
Ranchi : झारखंड के 542 में से सिर्फ 83 थानों में ही फर्स्ट एड किट की सुविधा है. जबकि सीएम हेमंत सोरेन ने 18 फरवरी 2021 को ही रोड सेफ्टी की बैठक में अधिकारियों को इसको लेकर आदेश दिया था. सीएम ने कहा था कि सड़क हादसे में होने वाली अधिकांश मौतों का मुख्य कारण अत्यधिक खून बहना होता है. इसे रोकने के लिए जरूरी है कि थानों में पर्याप्त व्यवस्था हो. सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि राज्य के सभी थानों में ऑक्सीजन सिलेंडर, दो स्ट्रेचर और फर्स्ट एड किट की व्यवस्था करें. हेमंत सोरेन के आदेश के साढ़े तीन साल बाद भी सभी थानों में फर्स्ट एड किट की व्यवस्था नहीं हो पायी. जमशेदपुर और साहेबगंज जिले के सभी थानों में फर्स्ट एड किट की सुविधा उपलब्ध है.
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा थानों में ऑक्सीजन सिलेंडर, दो स्ट्रेचर, फर्स्ट ऐड किट की व्यवस्था करें। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को तत्काल प्रोत्साहन राशि दें। ट्रैफिक पार्क निर्माण कार्य शुरू करें। pic.twitter.com/4K1lPvowz7
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 18, 2021
जानें किस जिले के कितने थानों में फर्स्ट एड किट की सुविधा है उपलब्ध
जिला |
थाना |
फर्स्ट एड किट |
रांची |
45 |
00 |
गुमला |
18 |
00 |
लोहरदगा |
16 |
00 |
सिमडेगा |
18 |
00 |
खूंटी |
10 |
00 |
जमशेदपुर |
40 |
50 |
चाईबासा |
29 |
02 |
सराइकेला |
18 |
02 |
पलामू |
28 |
00 |
गढ़वा |
22 |
00 |
लातेहार |
12 |
00 |
हजारीबाग |
27 |
05 |
रामगढ़ |
13 |
00 |
कोडरमा |
12 |
00 |
चतरा |
14 |
00 |
गिरिडीह |
32 |
00 |
धनबाद |
61 |
00 |
बोकारो |
41 |
00 |
दुमका |
16 |
00 |
देवघर |
22 |
00 |
जामताड़ा |
09 |
00 |
गोड्डा |
16 |
00 |
पाकुड |
10 |
00 |
साहेबगंज |
17 |
24 |
कुल |
542 |
83 |
![](https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/07/WEB-BANNER-011.jpg)
Leave a Reply