Akshay Kumar Jha Ranchi/Dhanbad: धनबाद स्थित बीसीसीएल की रेलवे साइडिंग से रोज ही करोड़ों का कोयला चोरी हो रहा है. इसका नुकसान कोल कंपनी के साथ-साथ झारखंड सरकार को भी उठाना पड़ रहा है, लेकिन कंपनी कोयला चोरी पर रोक लगाने में नाकाम है. जबकि कंपनी में सीआईएसएफ की तैनाती है, इसके बावजूद कोयला चोरी नहीं रुकना कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों की नीयत पर सवाल खड़े करता है. धनबाद प्रशासन की तरफ से इस चोरी पर नकेल लगाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन बीसीसीएल कंपनी के उच्च अधिकारी प्रशासन का साथ देने में टाल-मटोल कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि कोयला चोरी में कंपनी के भी अधिकारियों की मिलीभगत है. इसलिए कंपनी के अधिकारी नहीं चाहते हैं कि कोयला चोरी रुके. जबकि कंपनी को इस चोरी से करोडों का नुकसान हो रहा है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-officials-showing-wrong-data-lime-to-the-government-and-the-public-patting-themselves-on-the-back/12355/">बोकारो
: आंकड़ों की बाजीगरी से कागजों पर बन गये डिजीगांव, डीसी को राष्ट्रीय सम्मान भी मिल गया
: पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 कंटेनर समेत 20 से अधिक तस्कर गिरफ्तार
: आंकड़ों की बाजीगरी से कागजों पर बन गये डिजीगांव, डीसी को राष्ट्रीय सम्मान भी मिल गया
लगातार घाटे में जा रही है बीसीसीएल
दूसरी तरफ से कंपनी के ताजा आंकड़े बताते हैं कि कंपनी घाटे में जा रही है. बीसीएल पर आर्थिक संकट का बादल मंडरा रहा है. कंपनी के वित्तीय वर्ष 2019-20 में जहां 918.68 करोड़ का फायदा हुआ था, वहीं चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 की सिर्फ दो तिमाही में कंपनी को 1,043.97 करोड़ का घाटा हो चुका है. पहली तिमाही में कंपनी को 684.61 करोड़ और दूसरी तिमाही में 359.36 करोड़ का घाटा हो चुका है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-polices-biggest-action-against-animal-smugglers-more-than-20-smugglers-arrested-including-16-containers/12335/">पलामू: पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 कंटेनर समेत 20 से अधिक तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment