Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने पीएम मोदी के मन की बात पर तंज कसा, कहा, चीन, अडानी पर यह मौन की बात है

 NewDelhi : कांग्रेस ने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा. कहा कि इसकी 100वीं कड़ी को लेकर काफी हो-हल्ला मच रहा है, लेकिन चीन, अडानी, बढ़ती आर्थिक असमानता और पहलवानों के प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर यह मौन की बात है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी का आज रविवार को प्रसारण हुआ. केंद्रीय मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देश-विदेश में विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी. भाजपा ने कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रचार-प्रसार करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी थी. कार्यक्रम का प्रसारण शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया,

आज फेंकूमास्टर स्पेशल है

आज फेंकूमास्टर स्पेशल है. मन की बात की 100वीं कड़ी को लेकर खूब हो-हल्ला हो रहा है. लेकिन यह चीन, अडानी, बढ़ी आर्थिक असमानता, जरूरत की चीजों की बढ़ती कीमतों, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले, महिला पहलवानों का अपमान, किसान संगठनों से वादा खिलाफी, कर्नाटक जैसे राज्यों में तथाकथित डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार, भाजपा के साथ ठगों के करीबी संबंध जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर यह मौन की बात है.

आईआईएम रोहतक ने मन की बात के प्रभाव पर मनगढ़ंत अध्ययन किया

जयराम रमेश ने लिखा, आईआईएम रोहतक ने मन की बात के प्रभाव पर मनगढ़ंत अध्ययन किया है, जबकि उसके निदेशक की शिक्षा पर शिक्षा मंत्रालय ने ही सवालिया निशान लगाये हैं. इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी पीएम मोदी पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि वह चीन की आक्रमकता, बेरोजगारी,  महंगाई, गौतम अडानी, महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही