Ravi Bharti
Ranchi : झारखंड सरकार ने अब मिर्चा की खेती पर जोर दिया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में मसाला की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार अधिकतम 40 फीसदी का अनुदान देगी. जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना के तहत 13 रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, साहेबगंज, जामताड़ा, पाकुड़ एवं दुमका में 720 हेक्टेयर में मिर्चा की खेती की जाएगी. वहीं अन्य क्षेत्रीय उपयोजना के तहत 11 जिलों हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, धनबाद, पलामू एवं बोकारो में 359 हेक्टेयर और अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना के तहत हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा, गढ़वा, धनबाद, पलामू एवं बोकारो में 121 हेक्टेयर में मिर्चा की खेती की जाएगी. इसपर एक करोड़ 44 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा ब्रोकली, रंगीन शिमला मिर्च,बीज रहित खीरा, जुकनी, चेरी-टमाटर, लेटूज, सलजम एवं रेड कैबेज की खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें –व्यर्थ नहीं जायेगा गुआ गोलीकांड के शहीदों का बलिदान : सीएम
निजी भूमि पर ओल की खेती को भी मिलेगा बढ़ावा
वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषकों के निजी भूमि पर ओल की खेती को बढ़ावा दिया जाएग. 1200 हेक्टेयर भूमि पर ओल की खेती की योजना बनाई गई है. जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना के तहत 13 जिलों रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़ एवं दुमका में 720 हेक्टेयर में अन्य क्षेत्रीय उपयोजना के तहत 11 हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, चतरा,गढ़वा, धनबाद, पलामू, कोडरमा और बोकारो में 120 हेक्टेयर में ओल की खेती की जाएगी.
750 हेक्टेयर में होगी अदरख की खेती
मसाला की खेती को बढ़ावा देने तथा कृषकों के आय में दो गुणा वृद्धि को ध्यान में रखते हुए रखते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में अदरख की खेती की जाएगी. 750 हेक्टेयर में अदरख की खेती करने की तैयारी की गई जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना के तहत 13 जिलों रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा एवं दुमका में 450 हेक्टेयर और अन्य क्षेत्रीय उपयोजनान्तर्गत 11 जिलों हजारीबाग, रामगढ़, देवधर, गोड्डा, गिरिडीह, चतरा, गढ़वा, धनबाद, पलामू, कोडरमा एवं बोकारो में 225 हेक्टेयर में अदरख की खेती की जाएगी.
इसे भी पढ़ें –इंडोनेशिया में पोप फ्रांसिस पर हमले की साजिश रचने के आरोप में सात गिरफ्तार… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
Leave a Reply