Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : अंबेडकर जयंती पर समाज को जोड़ने का लें प्रण- डीसी

Advertisement
Advertisement
Deoghar : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डीसी ने जिलेवासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं भी दी. डीसी ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन से हमलोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए. वे महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ एवं समाज सुधारक थे. देश को एक सूत्र में पिरोने में उनकी अहम भूमिका रही. उन्होंने वैसा संविधान तैयार किया जिसमें समाज के सभी जातियों एवं पिछड़े वर्गों को समान अवसर दिए गए हैं. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की गाथा है. बाबा साहेब के विचार इंसान को समाज से जुड़ने के प्रति प्रेरित करता है. उनके जीवन से सीख लेकर हम सभी समाज को जोड़ने का प्रण लें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=289089&action=edit">यह

भी पढें : प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिकूट रोपवे रेस्क्यू को लेकर सभी जवानों से बात की, कहा- हमें देश के जवान पर गर्व है [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही