Ranchi : पुलिस से आम लोगों की शिकायत रहती है. शिकायत यह भी रहती है कि उनकी बातों को कोई सुनता ही नहीं. अगर थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होती है, तो किससे शिकायत करें. इन दिक्कतों को दूर करने के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जन शिकायत कार्यक्रम की शुरुआत करने का फैसला लिया है. डीजीपी की इस पहल के बाद रांची के सीनियर एसपी ने एक आदेश जारी कर सभी डीएसपी के बीच थाने का बंटवारा किया है. संबंधित थाना क्षेत्र के लोग डीएसपी के पास पहुंच कर अपनी शिकायत बतायेंगे, जिस पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही एसएसपी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन नंबर, वाट्सएप नंबर और ई-मेल एड्रेस भी जारी की है. लोग अपनी शिकायत 8987790619 नंबर पर कॉल करके या वाट्सएप पर मैसेज भेजकर अपनी बात रख सकते हैं. इसके अलावा janshikayat-ranchi@jhpolice.gov.in पर ई-मेल के जरिये भी शिकायत कर सकते हैं. जन शिकायत कार्यक्रम 10 सितंबर को दिन के 11 बजे से होगा
डीएसपी के बीच थाने का बंटवारा
डीएसपी |
स्थान |
थाना क्षेत्र |
सिटी |
लालपुर थाना |
लालपुर, लोअर बाजार, चुटिया |
कोतवाली |
सुखदेवनगर थाना |
सुखदेवनगर, कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेलीमार्केट व पंडरा ओपी |
सदर |
खेलगांव परिसर |
खेलगांव, सदर, बीआईटी मेसर व गोंदा |
सिल्ली |
प्रखंड कार्यालय, अनगड़ा |
ओरमांझी, अनगड़ा व सिकीदरी |
सिल्ली |
प्रखंड कार्यालय, सिल्ली |
सिल्ली व मुरी ओपी |
खलारी |
मांडर थाना |
मांडर, चान्हो व ठाकुरगांव |
खलारी |
प्रखंड कार्यालय, खलारी |
खलारी, मैकलुस्कीगंज व बुढ़मू थाना |
बेड़ो |
बेड़ो थाना |
बेड़ो व नरकोपी थाना |
बेड़ो |
लापुंग थाना |
लापुंग थाना |
बेड़ो |
ईटकी थाना |
ईटकी थाना |
हटिया |
डोरंडा थाना |
डोरंडा व अरगोड़ा थाना |
हटिया |
जगन्नाथपुर |
जगन्नाथपुर, धुर्वा व तुपुदाना ओपी |
डीएसपी-वन |
नामकुम थाना |
नामकुम, टाटीसिल्वे व खरसीदाग ओपी |
डीएसपी-वन |
कांके थाना |
कांके थाना |
डीएसपी-वन |
पिठोरिया थाना |
पिठोरिया थाना |
डीएसपी-टू |
रातु थाना |
रातु थाना |
डीएसपी-टू |
नगड़ी प्रखंड कार्यालय |
नगड़ी थाना |
डीएसपी-टू |
बुंडू अनुमंडल कार्यालय |
बुंडू तमाड़, दशमफॉल व राहे थाना |