Topchanchi : तोपचांची के साहोबहियार स्थित एक होटल में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता मोर्चा की धनबाद जिला अध्यक्ष दीपा दास ने की. बैठक में विधानसभा चुनाव की पर चर्चा कर टुंडी सीट से पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई. जिला अध्यक्ष दीपा दास ने कहा कि टुंडी विधानसभा में परिवर्तन की बयार बह रही है. इस बार टुंडी में कमल खिलेगा. बैठक में उपस्थित महिलाओं ने टुंडी में कमल खिलाने का संकल्प लिया. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार महतो, तोपचांची मंडल अध्यक्ष निवास तिवारी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आशुतोष पाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता देवी, राधिका देवी, जिला मंत्री रेखा देवी, गोमो मंडल अध्यक्ष सोनी देवी, अनीता देवी, सीमा प्रसाद, रुमा मुखर्जी, पूनम देवी, पप्पू तिवारी, रणवीर चौबे, हरिप्रसाद राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें :पलामू: कांग्रेस के हिस्से का क्षेत्र है विश्रामपुर सीट – अमृत शुक्ला
Leave a Reply