Search

 
 
 

धनबाद : आमाघाटा में 8 माह बाद सीएंडडी प्लांट का काम बंद, अब गोधर में पूरा होगा निर्माण कार्य

 
9 महीने में पूरा होना ता निर्माण कार्य, योजना की राशि भी 7 से बढ़कर हुई 10 करोड़ Dhanbad : शहर से निकलने वाले बिल्डिंग वेस्ट मेटेरियल को दुबारा उपयोग में लाने की योजना फेल साबित हो रही है. पिछले 8 माह से गोविंदपुर अंचल के आमाघाटा में चल रहा सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिस वेस्ट) प्लांट का निर्माण बंद हो चुका है. अब चयनित एजेंसी को गोधर में जमीन उपलब्ध कराया गया है. लेकिन काम की गति अभी धीमी है. योजना की राशि भी 7 से 10 करोड़ पहुंच चुकी है. एजेंसी के प्रतिनिधियों का कहना है कि नगर आयुक्त के आदेश पर गोधर में काम शुरू हुआ है. आमाघाटा में जमीन को लेकर कुछ विवाद था, जिसके कारण वहां काम बंद करा दिया गया. गोधर में प्लांट का निर्माण कार्य पूरा होने में एक साल का समय लगेगा. [caption id="attachment_704590" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/NAGAR-NIGAM-300x163.jpg"

alt="" width="300" height="163" /> धनबाद नगर निगम कार्यालय[/caption]

                      क्या कहता है निगम

सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने कहा कि सीएंडडी का काम तो अभी गोधर में हो रहा है. काम की गति संतोषजनक नहीं है. आमाघाटा का काम बंद हो गया है. कुछ परेशानी थी. गोधर में कंपनी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.

         9 माह में पूरा होना था प्लांट का निर्माण

पुराने मकान और बिल्डिंग से निकलने वाले मलबे डंपिंग यार्ड के लिए मुसीबत बन रहे है. नगर निगम ने पिछले साल इसे उपयोग में लाने के लिए सीएनडी प्लांट लगाने की योजना बनाई थी. दिसंबर 2022 में टेंडर फाइनल हुआ. हैदराबाद की कंपनी एचआर स्क्वायर को काम दिया गया. आमाघाटा में दो एकड़ जमीन में काम भी शुरू हुआ, 9 महीना में काम पूरा होना था. लेकिन जमीन की पेंच में मामला उलझ गया.

         बिल्डिंग वेस्ट मेटेरियल से पेवर ब्लॉक बनाने की है योजना 

बिल्डिंग वेस्ट मेटेरियल का काम दो चरण में होना है. पहले चरण में प्लांट का निर्माण और दूसरे चरण में नई कंपनी का चयन कर पेवर ब्लॉक का निर्माण कराना है. चयनित कंपनी को लोगों के घर से बिल्डिंग वेस्ट उठाना है. इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाना है. नगर निगम खुद इस पेवर ब्लॉक का प्रयोग करेगा. साथ ही इसे बेचकर निगम की राजस्व वृद्धि की भी योजना है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-former-biada-president-arrived-at-the-tribute-meeting-of-late-father-of-zeta-general-secretary/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जीटा महासचिव के दिवंगत पिता की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पूर्व बियाडा अध्यक्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही