Search

 
 
 

धनबाद : सदर अस्पताल में फरवरी माह से बंद है वैक्सिनेशन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के सदर अस्पताल में विगत 2 माह से वैक्सीनेशन बंद है. इधर कोरोना के नए वैरीएंट की दस्तक से आम लोग चिंतित हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक धनबाद में अब तक 2.90 लाख लोगों ने टीका नही लिया है, धनबाद में वर्ष 2020 मैं कुल 20, 00000 (बीस लाख) लोगों को टीकाकरण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 2 वर्ष बाद भी यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका. आंकड़ों के हिसाब से विगत 2 वर्षों में 17,10,206 लोगों ने पहला डोज लिया है तो 12,29,385 लोगों ने दूसरा डोज लिया है. बूस्टर डोज के लिए 12 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था. लेकिन अभीतक 1,37,771 लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है. 2.90 लाख लोगों ने अब तक एक भी वैक्सीन नही लगाई है, जिसमे लगभग 40 हज़ार बुजुर्ग भी शामिल हैं. करोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने सदर अस्पताल पहुचे शुभम ने बताते हैं कि वह पिछले दो महीने में चौथी बार सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण आज भी उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है. वह बताते हैं कि देश में नए वेरिएंट की दस्तक पड़ी है और ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन उपलब्ध नहीं कराना चिंतनीय है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि वैक्सीन की कमी सिर्फ धनबाद में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कमी की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गई है. सरकार भी वैक्सीन की कमी को दूर करने में लगी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही