Search

 
 
 

धनबाद: जनता दरबार में पीड़ित ने सुखाड़ राहत राशि के लिए लगाई गुहार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) उपायुक्त के जनता दरबार में मंगलवार 16 मई को शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो ने शिक्षा, जमीन विवाद,  ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता का जिक्र करते हुए न्याय की गुहार लगाई. टुंडी थाना क्षेत्र के महाराजगंज से आए स्वपन कुमार पाल ने सुखाड़ राहत का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत करते हुए उपायुक्त को आवेदन सौंपा. उन्होंने बताया कि सुखाड़ पंजीकरण सत्यापित हो जाने के बाद भी मुआवजा राशि उनके खाते में नहीं पहुंची. है. वही बैंक मोड़ के गोपाल शर्मा ने गोविंदपुर अंचल के सुसनीलेव मौजा की सरकारी भूमि के अतिक्रमण के खिलाफ उपायुक्त को आवेदन सौंपा. उन्होंने बताया कहा कि सुसनीलेव मौजा नंबर 88  में खाता नंबर 51 के तहत प्लॉट संख्या 1229 ग़ैरआबाद खाते की सरकारी जमीन है.  उस पर सेवा निवृत्त सरकारी शिक्षक बुद्धेश्वर मुर्मू एवं उनके पुत्र कब्जा कर रहे हैं. उपायुक्त ने लोगों की समस्या सुनी व उन्हें पूरा भरोसा देते हुए कहा कि समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जिला प्रशासन विधि सम्मत तरीके से हर समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही