Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में दिनदहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के भालगड़ा में शनिवार की दोपहर एक युवक मो. अहमद अली की गला रेत कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. मो. अहमद अली शमशेर नगर का रहने वाला था. वह धनबाद से बाहर रहकर काम करता था. वह एक माह पहले  अपने घर झरिया लौटा था. दिनदहाड़े हुइर हत्या की  घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. खबर फैलते लोगों की भीड़ जुट गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधियों ने तारा बागान नीचे धौड़ा के पास युवक का गला रेत दिया. घटनास्थल के समीप खून के धब्बे मिले हैं. सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-ministers-visit-to-giridih-on-march-4-dc-held-a-meeting-with-officials-3-news-including/">मुख्यमंत्री

का गिरिडीह दौरा 4 मार्च को, डीसी ने अधिकारियों संग की बैठक समेत 3 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही