Search

 
 
 

धनबाद: जिप अध्यक्ष ने सरकारी अस्पताल गोविंदपुर का किया निरीक्षण

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने बुधवार 5 अप्रैल को सरकारी अस्पताल गोविंदपुर का   निरीक्षण किया. उन्होंने सभी मरीजों को दवा नहीं देने पर नाराजगी जताई. सीएचसी प्रभारी डॉ एच रहमान से अस्पताल में पर्याप्त दवा रखने और प्रसव के लिए आने वाली सभी महिलाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने अस्पताल परिसर में जिला परिषद मद से बन रहे सामुदायिक शौचालय का भी मुआयना किया. कहा कि अस्पताल में मरीजों एवं महिलाओं को शौचालय की जरूरत थी. इसी को ध्यान में रखकर जिप सदस्य सोहराब अंसारी की अनुशंसा पर उन्होंने सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी है और काम शुरू हो गया है. जिप अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर में बासा गृह को गोदाम के रूप में उपयोग पर नाराजगी जताई. कहा कि बासा गृह का निर्माण प्रसूति महिलाओं व मरीजों के परिजनों के ठहराव के लिए किया गया है. परंतु इसका दुरुपयोग हो रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर बनाने के लिए गोविंदपुर सीएचसी में पर्याप्त जगह है. शौचालय निर्माण स्थल पर ट्रामा सेंटर का निर्माण संभव नहीं है. श्रीमती सिंह ने कहा कि गोविंदपुर सीएचसी का निर्माण जीटी रोड किनारे अंबोना मोड में होगा. स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव रांची भेजा है. इस अवसर पर जिप सदस्य सोहराब अंसारी,  डॉ सोमा राय, संतोष कुमार समेत कई चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही