Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया और पोटका समेत लाखों लोगों की आस्था का केंद्र हरिणा मुक्तेश्वर धाम प्राचीन शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. वन विभाग द्वारा 28.1 हेक्टेयर जमीन पर जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जायेगा. पूरे क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिए विस्तृत योजना वन विभाग द्वारा बनाई गई है. इसके लिए झारखंड सरकार ने 24 करोड़ राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. हरिणा स्थित प्राचीन शिव मंदिर जिसे मुक्तेश्वर धाम के रुप में जाना जाता है. ग्रामीण बताते हैं कि 1856 में इस स्थल में मंदिर स्थापित हुई थी. ग्रामीणों के मुताबिक उस समय एक गाय प्रतिदिन वन क्षेत्र में जाकर स्वयं शिवलिंग का अपने दूध से अभिषेक करती थी. ग्रामीणों ने एक दिन इस घटना को देखा और उसके बाद से पूजा शुरु हुई. बताया जाता है कि गाय हरिणा गांव के दंडपाट वंश की थी. आज भी दंडपाट वंश के पुजारी इस मंदिर में पूजा पाठ करते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-organizations-set-up-birsa-mundas-statue-on-dobo-bridge/">जमशेदपुर
: आदिवासी संगठनों ने डोबो पुल पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/09rc_m_173_09042023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
: जलाडो ने गर्मी में पेयजल की किल्लत को लेकर नगर निगम से टैंकरों की संख्या बढ़ाने की रखी मांग
: आदिवासी संगठनों ने डोबो पुल पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की
alt="" width="600" height="400" />
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
आसपास के ग्रामीण इस क्षेत्र के विकास को लेकर उत्साहित हैं. ग्रामीणों का कहना है जब सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो अधिक श्रद्धालु इस स्थल पर आयेंगे. जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इस क्षेत्र के निवासी रवि दास, रेडु महतो, निरंजन बारिक आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में पर्यटन बढ़ने से पूरे क्षेत्र का विकास होगा. पोटका विधायक संजीव सरदार ने बताया कि इस क्षेत्र का विकास पर्यटन स्थल के रुप में करने का वादा उन्होंने किया था. 16 अप्रैल को बायो डायवर्सिटी पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा. इससे इस क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-view-of-the-shortage-of-drinking-water-in-summer-the-jalads-demanded-the-municipal-corporation-to/">आदित्यपुर: जलाडो ने गर्मी में पेयजल की किल्लत को लेकर नगर निगम से टैंकरों की संख्या बढ़ाने की रखी मांग
Leave a Comment