Search

 
 
 

दुमका : रोड टास्क फोर्स की बैठक में सड़क दुर्घटना रोकने का डीसी ने दिया निर्देश

 
Dumka : डीसी रविशंकर शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रोड टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटना रोकने के अहम निर्देश दिए. डीसी ने विभागीय अधिकारियों को ओवरलोडिंग वाहन, बिना हेलमेट के वाहन चालक तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों पर जुर्माना ठोकने का निर्देश दिया. वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीसी को जानकारी दी गई कि बस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि बस की छत पर बैठकर यात्री अब सफर नहीं करेंगे. जितने भी नए सड़कों का निर्माण किया जा रहा हैं उन सभी सड़कों पर साइनेज और आई केट लगाए जा रहे हैं. जरूरत के मुताबिक स्पीड ब्रेकर भी बनाया जा रहा है. डीसी ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. डीसी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि दुर्घटना होने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए परिवहन विभाग को ड्राइवर की जानकारी उपलब्ध कराएं. सभी शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने, हर सप्ताह प्रखंड स्तर पर अभियान चलाकर वाहनों की जांच करने का भी निर्देश उन्होंने दिया. पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि हिट एंड रन मामले में जितने भी प्राथमिकी दर्ज हैं उन्हें मुआवजा भुगतान करने हेतु सूची उपलब्ध कराएं. वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों समेत सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मनोज घोष, मुस्ताक अली, प्रदीप्तो मुखर्जी, रमन कुमार वर्मा, नीलकंठ झा जुड़े थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=395193&action=edit">यह

भी पढ़ें : दुमका : चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, शिक्षक के घर से ढ़ाई लाख के ज़ेवर और दस हज़ार उड़ाए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही