लैंड स्कैम : 7 आरोपियों से 4 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी मंजूरी)
मनरेगा घोटाला मामले में आईएएस पूजा सिंघल समेत दो गिरफ्तार
ईडी ने 2009-10 में हुए मनरेगा घोटाला मामले में बीते 11 मई 2022 को निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इससे पहले ईडी ने छह मई 2022 को इस मामले में पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार किया था. ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे. छापेमारी के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे.अवैध खनन मामले में सीएम के विधायक प्रतिनिधि समेत तीन गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय एक हजार करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले की भी जांच कर रही है. इस मामले में ईडी ने 19 जुलाई 2022 को सीएम हेमंत साेरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था. फिर चार अगस्त 2022 को ईडी ने बच्चू यादव को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद ईडी ने बीते 25 अगस्त 2022 को कारोबारी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया था. वहीं दूसरी ओर अवैध खनन मामले में ईडी ने दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव को फरार घोषित किया है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-dead-body-of-a-person-found-outside-the-closed-house-family-alleges-murder-in-land-dispute/">कोडरमा: बंद पड़े मकान के बाहर एक व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों का आरोप-जमीन विवाद में की गयी हत्या
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पश्चिम बंगाल के चर्चित कारोबारी अमित अग्रवाल गिरफ्तार
50 लाख घूस लेने के मामले में पश्चिम बंगाल के चर्चित कारोबारी अमित अग्रवाल को ईडी ने बीते सात अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार किया था. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली थी. सुप्रीम कोर्ट ने उनको जमानत की सुविधा प्रदान कर दी थी. फिलहाल वो जमानत पर बाहर है.ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम समेत दो गिरफ्तार
मनी लांड्रिंग मामले में बीते 23 फरवरी को ईडी ने ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इसके बाद बीते 11 अप्रैल को ईडी ने वीरेंद्र राम के करीबी आलोक रंजन को गिरफ्तार किया था. ईडी ने छानबीन व छापेमारी में वीरेंद्र राम के पास 125 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति का खुलासा कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : छवि">https://lagatar.in/chhavi-ranjan-cut-the-nose-of-jharkhand-by-selling-army-land-send-chief-minister-to-jail-babulal/">छविरंजन ने सेना की जमीन बेचकर कटवाई झारखंड की नाक, जेल भेजें मुख्यमंत्री : बाबूलाल

Leave a Comment