- 1464 आवेदन जमा, 225 क्लबों का रजिस्ट्रेशन पूरा
Shubham Kishor
Ranchi : झारखंड के गांवों में सिदो कान्हू युवा खेल क्लब बनाने को लेकर सभी जिला लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. राज्य के कई जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय में अवकाश के दिन भी काम किया जा रहा है. सभी को 15 सितंबर तक अधिक से अधिक सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया है. वर्तमान में 1464 आवेदन क्लब के रजिस्ट्रेशन के लिए जमा किये गये हैं. जिसमें 225 क्लब का रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है और सर्टिफिकेट भी जारी हो गया हैं. वहीं 466 आवेदन डिपार्टमेंट में पेंडिग हैं. वहीं 696 लोगों ने अभी तक क्लब के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया ही नहीं है यानी आवेदन आवेदक की ओर से पेंडिंग है.
रांची, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
क्लब रजिस्ट्रेशन में सरायकेला, रांची, पूर्वी सिंहभूम और चतरा लक्ष्य पूरा करने के लिए रेस है. पूर्वी सिंहभूम को सबसे अधिक 48 सर्टिफिकेट मिले हैं. वहीं 89 आवेदन पेंडिंग हैं. सरायकेला-खरसांवां को 26 सर्टिफिकेट मिले हैं. जबकि 258 आवेदन पेंडिंग हैं. वहीं रांची को 36 सर्टिफिकेट मिल गये हैं और 177 आवेदन पेंडिंग हैं. चतरा की बात करें तो यहां सबसे अधिक 80 आवेदन डिपार्टमेंट में पेंडिंग हैं.
सभी क्लब को मिलेंगे 25 हजार
जानकारी के अनुसार, खिलाड़ी कैश अवॉर्ड और सिदो कान्हू क्लब रजिस्ट्रेशन के भुगतान का कार्यक्रम एक साथ करने की तैयारी है. रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाले सिदो कान्हू युवा खेल क्लब को 25 हजार रुपये की अनुदान राशि सौंपी जायेगी. बता दें कि जुलाई 2023 में राज्य सरकार ने झारखंड खेल नीति 2022 के तहत राज्य में खेल संस्कृति को विकसित करने, ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्य, कला खेल में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए सिदो कान्हू खेल क्लब बनाने का फैसला लिया था. सभी सिदो कान्हू क्लब का रजिस्ट्रेशन 1860 सोसाइटी एक्ट के रूप में कराया जाना है. निबंधन होने के बाद ग्राम स्तर पर प्रत्येक क्लब को डीसी मद से 25 हजार रुपये अनुदान दिया जाना है. योजना के अनुसार, प्रत्येक गांवों में क्लब के अंतर्गत बिरसा पुस्तकालय और दिशोम जिम्नाजियम की स्थापना भी की जानी है. क्लब के रजिस्ट्रेशन का खर्च जिला खेल कार्यालय वहन कर रहा है. पहले क्लब रजिस्ट्रेशन कराने में एफिडिफिट और अन्य प्रक्रिया में लगभग 500 रुपये का खर्च क्लब के सचिव को उठाना पड़ रहा था.
किस जिला के कितने आवेदन
जिला |
आवेदक के पास पेंडिंग |
डिपार्टमेंट पेंडिंग |
अप्रूव्ड |
सरायकेला-खरसावां |
231 |
27 |
26 |
रांची |
93 |
84 |
36 |
पूर्वी सिंहभूम |
71 |
18 |
48 |
चतरा |
9 |
92 |
29 |
खूंटी |
32 |
22 |
30 |
बोकारो |
29 |
12 |
1 |
देवघर |
3 |
22 |
4 |
धनबाद |
2 |
1 |
5 |
दुमका |
7 |
11 |
0 |
गढ़वा |
7 |
0 |
1 |
गिरिडीह |
33 |
39 |
0 |
गोड्डा |
11 |
14 |
16 |
हजारीबाग |
19 |
33 |
0 |
गुमला |
26 |
21 |
16 |
पश्चिमी सिंहभूम |
36 |
29 |
5 |
जामताड़ा |
4 |
21 |
1 |
कोडरमा |
20 |
25 |
0 |
लातेहार |
3 |
5 |
0 |
लोहरदगा |
23 |
25 |
1 |
पाकुड़ |
1 |
15 |
2 |
पलामू |
14 |
4 |
0 |
रामगढ़ |
4 |
13 |
0 |
साहेबगंज |
10 |
0 |
0 |
सिमडेगा |
7 |
12 |
4 |
Leave a Reply