Search

 
 
 

रांची : मेन रोड में कल्याण ज्वेलर्स के पास बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग

 
Ranchi : मेन रोड में सुजाता चौक के पास कल्याण ज्वेलर्स के निकट बिजली ट्रांसफार्मर में देर शाम भीषण आग लग गयी. धीरे-धीरे आग की लपटें फैलने लगी. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी. ट्रांसफार्मर के नीचे रखा ठेला भी जल गया. सूचना पर दमकल की टीम पहुंची. आग बुझाने का प्रयास किया. मौके पर उपस्थित प्रिया सिंह ने बताया कि आग लगने के काफी देर तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची थी. लगभग 15 से 20 मिनट के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची है. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था. ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई. इसे भी पढ़ें – चार">https://lagatar.in/even-after-four-years-the-work-of-rest-house-of-rims-was-not-completed/">चार

साल बाद भी रिम्स के विश्राम सदन का काम नहीं हुआ पूरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही