Search

 
 
 

गढ़वा : 5 लाख का इनामी जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर मनोज परहिया गिरफ्तार

 
Garhwa : रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में 5 लाख का इनामी नक्सली मनोज परहिया को दबोच लिया गया. गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश के आलोक में रमकंडा थाना के पटसर जंगल से की गई. रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पटसर, चेटे, शूली, गोरियाकरम के जंगलों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सदस्यों की मूवमेंट की सूचना पुलिस को मिली थी. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-charanjit-sardar-imprisoned-in-his-own-house/">हजारीबाग

: अपने ही घर में कैद हुए चरणजीत सरदार समेत 3 खबरें

आतंक का था पर्याय

पुलिस ने जंगली क्षेत्रों से मनोज परैहया को गिरफ्तार लिया. पुलिस ने बताया कि वह आतंक का पर्याय बना हुआ था. मनोज परहिया जेजेएमपी का जोनल कमांडर के रूप में कार्य करता था. मनोज परहिया, पिता- टोपा परैहया, ग्राम- गोरियाकरम थाना रमकंडा, जिला गढ़वा का रहने वाला है. वह एसपीसी संगठन के लिए भी कार्य कर चुका है. अब वह जेजेएमपी संगठन के लिए सब जोनल कमांडर के तौर पर कार्य कर रहा था. बता दें कि गढ़वा पुलिस माओवादी तथा अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-kudmi-samaj-will-teach-a-lesson-to-arjun-munda-and-bjp-in-2024-sheetal-ohdar/">रांचीः

अर्जुन मुंडा और भाजपा को 2024 में सबक सिखाएगा कुड़मी समाज- शीतल ओहदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही